खेल

अंडर-19 एशिया कप का आगाज़ आज से, आयुष की कप्तानी में मलेशिया से भिड़ेगी टीम, ग्रुप-ए में भारत

एजेंसियां— दुबई

अंडर-19 एशिया कप का 12 दिसंबर यानी शुक्रवार से आगाज़ होने जा रहा है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 दिसंबर को खेला जाएगा। एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला होने वाला है। अंडर 19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला 14 दिसंबर यानी रविवार को होने वाला है। भारत-पाकिस्तान का यह मुकाबला आईसीसी अकेडमी ग्राउंड में खेला जाएगा। सीनियर मेन्स एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को फाइनल सहित तीन बार हराया था। हालांकि, राइजिंग स्टार एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था। अब अंडर-19 एशिया कप में कौनसी टीम किस पर भारी पड़ेगी, यह तो वक्त ही बताएगा।

बता दें कि आयुष म्हात्रे अंडर 19 एशिया कप में भारत की कप्तानी करेंगे। वहीं, विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी टीम का हिस्सा हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत ग्रुप स्टेज से होगी, जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान ग्रुप ए में मलेशिया और यूएई के साथ हैं। ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल हैं। टीमें अपने-अपने ग्रुप की सभी टीमों से एक-एक बार खेलेंगी, जिसके बाद दोनों ग्रुपों से शीर्ष-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई करेंगी और फिर फाइनल मुकाबला होगा।

भारत— आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज।

भारत का शेड्यूल

12 दिसंबर, भारत बनाम यूएई, आईसीसी अकेडमी ग्राउंड (सुबह 10:30 बजे)
14 दिसंबर,भारत बनाम पाकिस्तान, आईसीसी अकेडमी ग्राउंड (सुबह 10:30 बजे)
16 दिसंबर, भारत बनाम मलेशिया, द सेवेंस स्टेडियम (सुबह 10:30 बजे)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button