छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में शहर के बीच हवाई फायरिंग, जांच जारी

सरगुजा: अंबिकापुर शहर में शुक्रवार देर शाम शहर के बीचों बीच गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया. गोली देव होटल के समीप चलाई गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच की जा रही है. हालांकि अब तक गोली चलाए जाने की पुष्टि अधिकारियों ने नहीं की है लेकिन अधिकारी इससे इनकार भी नहीं कर रहे है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही गई है.

दरअसल, शुक्रवार देर शाम देव होटल के बाहर अचानक ही दो राउंड गोली चलने की आवाज आई. इस दौरान मौके पर लोग मौजूद थे. गोली चलने की सूचना मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल निर्मित हो गया.

कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली, गांधीनगर की पुलिस टीम, एएसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की. इस दौरान स्थानीय लोगों का कहना है कि परिसर में गोली चली है लेकिन गोली किसने चलाई और किस तरफ चलाई इसकी पुष्टि नहीं हुई है. गनीमत यह रही की इस हवाई फायरिंग से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ.

गोली चलने की घटना से पुलिस का इनकार

गोली 12 बोर के रायफल से चलाए जाने की बात भी कही जा रही है. वहीं दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी गोली चलने की बात से इनकार कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पुराने विवाद को लेकर हनी सिंह नामक युवक का कुछ लोग बनारस रोड में पीछा कर रहे थे और उसके बाद हनी सिंह अपने होटल में आ गया लेकिन गोली कब और किसने चलाई इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस अधिकारी अब शिकायत के आधार पर गन को जब्त कर उसकी जांच कराए जाने की बात कह रहे है ताकि वस्तु स्थिति स्पष्ट हो सके.

वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि ” गोली चलने की सूचना मिली थी, मौके पर पहुंचकर जांच की गई है और अब तक कोई सबूत नहीं मिले है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं कार से पीछा किए जाने के मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है.”

Related Articles

Back to top button