
एजेंसियां— बनोनी
भारत ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और आखिरी वनडे में 233 रन से हराया। इस जीत के साथ भारत ने यूथ ओडीआई सीरीज क्लीन स्वीप की। भारत ने पहला और दूसरा मुकाबला भी जीता था। तीसरे वनडे में भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट खोकर 393 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी और 35 ओवर में ऑलआउट हो गई। 394 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने तीसरे ओवर में दो विकेट गंवा दिए। जोरिख वान स्कालक्वेक पांच गेंद में एक और लेथाबो फाहला मोहलाका खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान मुहम्मद बुलबुलिया 4 गेंद में 4 रन ही बना सके। अदनान लगादीन 12 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। जेसन 21 गेंद में 19 रन ही बना सके।
अमब्रिश ने डेनियल को आउट करके साझेदारी तोड़ी। उन्होंने 60 गेंद में 40 रन बनाए। जेम्स ने 49 गेंद में 41 रन की पारी खेली। यूथ ओडीआई सीरीज में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा मुकाबला बुधवार को बेनोनी में खेला गया। भारत ने तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। भारत को कप्तान वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा। वैभव 74 गेंद में 127 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 10 छक्के लगाए। वैभव और आरोन के बीच पहले विकेट के लिए 154 गेंद में 227 रन की साझेदारी हुई। आरोन जॉर्ज 106 गेंद में 118 रन बनाकर आउट हुए। वेदांत 43 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। हरवंश रन आउट हुए। अभिज्ञान कुंडू ने 20 गेंद में 21 रन बनाए। कनिष्क 10 और एम्ब्रिश 8 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के लिए एन सोनी ने तीन विकेट लिऐ। जेसन राउल्स को दो विकेट मिले। माइकल कु्रइस्काम्प ने एक बल्लेबाज को आउट किया।




