राजनीति

अमरावती मेयर चुनाव में बदले सियासी समीकरण! जीती BJP, AIMIM कॉर्पोरेटर पार्टी से निष्कासित

Amravati Mayor Election: अमरावती महानगरपालिका के मेयर चुनाव में AIMIM के समर्थन से BJP उम्मीदवार श्रीचंद तेजवानी मेयर निर्वाचित हुए. इसके बाद AIMIM ने कॉर्पोरेटर मीरा कांबळे को निष्कासित कर दिया.

महाराष्ट्र के अमरावती में 6 फरवरी को महानगरपालिका के मेयर चुनाव के दौरान बड़ा और अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया. अमरावती महानगरपालिका के मेयर चुनाव में AIMIM की कॉर्पोरेटर मीरा कांबळे ने बीजेपी उम्मीदवार श्रीचंद तेजवानी के पक्ष में मतदान किया. यह घटनाक्रम अमरावती में हुआ और इसी समर्थन के चलते श्रीचंद तेजवानी मेयर निर्वाचित हो गए. आमतौर पर बीजेपी की विरोधी मानी जाने वाली AIMIM के इस रुख ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी.

अमरावती महानगरपालिका के मेयर चुनाव में ऐसे समीकरण बने, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. AIMIM की कॉर्पोरेटर मीरा कांबळे ने ऐन मौके पर बीजेपी उम्मीदवार श्रीचंद तेजवानी को समर्थन देकर सबको चौंका दिया. इस समर्थन के चलते बीजेपी को निर्णायक बढ़त मिली और श्रीचंद तेजवानी मेयर पद पर काबिज हो गए. 

AIMIM की कार्रवाई और मीरा कांबळे का पक्ष

इस घटनाक्रम के तुरंत बाद AIMIM ने कड़ा कदम उठाते हुए मीरा कांबळे को पार्टी से निष्कासित कर दिया. पार्टी ने कहा कि यह फैसला उसकी विचारधारा और अनुशासन के खिलाफ था. AIMIM ने कॉर्पोरेटर पद रद्द करने की मांग को लेकर आयुक्त को पत्र भी लिखा. वहीं मीरा कांबळे का कहना है कि उन्होंने विकास के एजेंडे को प्राथमिकता देते हुए बीजेपी उम्मीदवार श्रीचंद तेजवानी को वोट दिया. उनका तर्क है कि अमरावती शहर के विकास के लिए यह फैसला जरूरी था.

महायुति की सत्ता और आगे का सत्ता-साझेदारी फार्मूला

मेयर चुनाव के साथ-साथ उपमहापौर पद के लिए भी चुनाव हुआ, जिसमें युवा स्वाभिमान पार्टी के सचिन भेंडे उपमहापौर चुने गए. अमरावती महानगरपालिका में अब महायुति की सत्ता स्थापित हो गई है. इस महायुति में बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट और युवा स्वाभिमान पार्टी शामिल हैं. तय सत्ता-साझेदारी फार्मूले के तहत श्रीचंद तेजवानी पहले 1.5 वर्ष तक मेयर रहेंगे, जबकि इसके बाद बीजेपी के ही आशीष अतकरे अगले 1.5 वर्ष के लिए मेयर पद संभालेंगे. यह व्यवस्था अमरावती की राजनीति में स्थिरता लाने के तौर पर देखी जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button