अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका में फिर शटडाउन, ट्रंप की नीतियों के कारण अटका फंडिंग बिल

एजेंसियां— वाशिंगटन, अमरीका में एक बार फिर से शटडाउन हो गया है। हालांकि इसके जल्द खत्म होने की उम्मीद है। यह स्थिति कांग्रेस द्वारा डेडलाइन से पहले 2026 का फेडरल बजट पास करने में नाकाम होने के कारण पैदा हुई। इससे शनिवार से शटडाउन शुरू हो गया। अमरीकी सांसदों ने उम्मीद जताई है कि कांग्रेस में अगले हफ्ते की शुरुआत में सीनेट के समर्थन से फंडिंग पैकेज को मंजूरी मिल जाएगी और आंशिक शटडाउन खत्म हो जाएगा। हाल ही में फेडरल इमिग्रेशन एजेंटों की कार्रवाई के दौरान आईसीई एजेंटों की गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इस बात को लेकर मिनियापोलिस में भारी प्रदर्शन चल रहा है। फंडिंग में यह कमी डेमोक्रेटिक गुस्से के बीच बातचीत टूटने के बाद हुई।

रिपोट्र्स के मुताबिक, इस घटना से डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के लिए फंडिंग पर चर्चा रुक गई, जो बजट बातचीत में एक मुख्य मुद्दा था। डेडलाइन तक कोई समझौता न होने की वजह से कई गैर-जरूरी सरकारी काम रोक दिए गए। इस शटडाउन से शिक्षा, स्वास्थ्य, हाउसिंग और रक्षा वगैरह की देखरेख करने वाले डिपार्टमेंट पर असर पड़ा है। हालांकि दोनों पार्टियों के कांग्रेस नेताओं ने पार्शियल शटडाउन के जल्द ही खत्म होने की उम्मीद जताई है। आंशिक बंदी का असर लगभग तीन-चौथाई फेडरल ऑपरेशन पर असर पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button