अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण LIVE: आज सदियों के घाव भर रहे हैं, ये भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का ध्वज है- पीएम मोदी

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 Live: इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। अयोध्या की पावन धरा पर बने भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर आज भगवा ध्वज लहरा गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुभ मुहूर्त में ध्वजारोहण किया।
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE News: 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। अयोध्या में बने भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा लहरा गया। पीएम मोदी ने शुभ मुहूर्त में 22 फीट लंबे, 11 फीट चौड़े और लगभग 3 किलो वजनी धर्म ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित देशभर से आए करीब 7000 मेहमान इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। ध्वजारोहण से पूर्व पीएम मोदी ने सप्तमंदिर में सप्त ऋषियों के दर्शन और भगवान राम की आरती की। पढ़िए, ध्वजारोहण से जुड़े सभी लाइव अपडेट।
- आज 500 साल के यज्ञ की पूर्णाहुति है- पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज पूरा भारत, पूरा विश्व राम-मय है। हर राम भक्त के दिल में अद्वितीय संतोष है। असीम कृतज्ञता है। अपार अलौकिक आनंद है। आज उस यज्ञ की पूर्णाहुति है, जिसकी अग्नि 500 साल तक प्रज्वलित रही। आज भगवान राम की ऊर्जा भव्य राम मंदिर के शिखर पर इस धर्म ध्वजा के रूप में स्थापित है।’
- 10:55 PM, Nov 24 2025भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का ध्वज- पीएम मोदीअयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ‘आज सदियों के घाव भर रहे हैं। सदियों की वेदना विराम पा रही है और संकल्प सिद्धि को प्राप्त हो रहा है। राम मंदिर के शिखर पर फहरा रहा ये ध्वज भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का ‘ध्वज’ है। ये ध्वज सदियों से चले आ रहे सपनों का साकार स्वरूप है।’
- आज अशोक जी को वहां शांति मिली होगी- मोहन भागवतध्वजारोहण कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘राम मंदिर के जिन लोगों ने बलिदान दिया, आज उनकी आत्मा को शांति मिली होगी। वहां अशोक सिंघल जी को शांति मिलेगी। ध्वज एक प्रतीक होता है। मंदिर के रूप में हमने कुछ तत्वों को ऊपर पहुंचाया है। सारा विश्व इससे ठीक चलेगा।’
- 10:36 PM, Nov 24 2025आज अयोध्या में धर्म ध्वज लहरा रहा है- सीएम योगीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने कहा था, ‘राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’, आज अयोध्या में धर्म ध्वज लहरा रहा है। देश की जनता आज इस ऐतिहासिक पल की गवाह बन रही है।
- 10:32 PM, Nov 24 2025धर्म और मर्यादा का प्रतीक है राम मंदिर का ध्वज- सीएम योगीराम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह ध्वज धर्म और मर्यादा दोनों का प्रतीक है। देश ने अयोध्या में विकास देखा और आज उसके उत्सव का दिन है।
- 10:34 PM, Nov 24 2025Ram Mandir Flag Hoisted LIVE: पीएम मोदी ने किया राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहणप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कर दिया है। पीएम मोदी के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी ध्वजारोहण में सहभागिता की। मंत्रोच्चार के साथ हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में जय श्री राम के नारे भी गूंजे।
- पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने की भगवान राम की आरती
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पीएम मोदी के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद हैं। अब से कुछ ही देर बाद ध्वजारोहण कार्यक्रम शुरू होगा।
- Is Ram Mandir Completed: क्या राम मंदिर निर्माण पूरा हो गया?




