मध्यप्रदेश

अवैध संबंध का था शक, पत्नी को बांधकर पीटा और फिर गुप्तांगमें डाली…पति ने की हैवानियत की हदें पार

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करते हुए उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। आरोप है कि पति ने पहले पत्नी को बांधकर पीटा और फिर महिला के गुप्तांग में लकड़ी का बेलन डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

अवैध संबंधों के शक में पति ने की हैवानियत  
घटना के बाद महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है।परिजनों के मुताबिक, आरोपी पति अपनी पत्नी पर उसकी ही बहन के बेटे के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगा रहा था। जबकि परिजनों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि जिस युवक पर आरोप लगाया जा रहा है, वह महज 18-19 साल का है और पीड़िता के लिए बेटे समान है। वह केवल टैक्सी से घर पर सामान रखने आया था और रुका भी नहीं था।

आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज
परिजनों ने बताया कि आरोपी पति ने बिना किसी ठोस वजह के शक के आधार पर यह खौफनाक कदम उठाया और महिला को बेरहमी से प्रताड़ित किया। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की डॉक्टरी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button