आंटी ने दिवाली सफाई में दी सबको मात, घर धोते-धोते बैड को ही पाइप लगाकर धो डाला

इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक महिला अपने घर की सफाई कर रही है, लेकिन सफाई करने का उसका तरीका सबको चौंका रहा है। आमतौर पर लोग बिस्तर को झाड़ते हैं।
सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी ही अजब-गजब है। यहां कब क्या वायरल हो जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। कभी कोई मजेदार वीडियो छा जाता है तो कभी ऐसा कुछ दिख जाता है कि लोग हैरानी में पड़ जाते हैं। हंसी-मजाक, बच्चों की प्यारी हरकतें, डांस, जुगाड़ हर तरह का कंटेंट यहां मिल ही जाता है। इसलिए कहा जाता है कि सोशल मीडिया पर कभी कंटेंट की कमी नहीं होती, बल्कि यहां तो अक्सर वीडियो की बाढ़ आ जाती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक महिला अपने घर की सफाई कर रही है, लेकिन सफाई करने का उसका तरीका सबको चौंका रहा है। आमतौर पर लोग बिस्तर को झाड़ते हैं। चादर धोते हैं या पलंग पर कपड़ा मारकर साफ कर देते हैं। लेकिन इस महिला ने तो पलंग की सफाई को ही नए लेवल पर पहुंचा दिया। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि महिला पहले तो पलंग से बिस्तर हटाती है। इसके बाद वह पूरे पलंग पर पानी डालकर उसे धोना शुरू कर देती है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। सच कहें तो ज्यादातर लोगों ने ऐसा नजारा शायद ही कभी देखा होगा।
लोगों ने दे दिया गोपी बहू का टैग
पलंग को अगर पानी से धो दिया गया तो वह सूखेगा कैसे। यही सवाल लोगों के दिमाग में भी आया और फिर कमेंट सेक्शन मजेदार रिएक्शंस से भर गया। इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट करते समय कैप्शन में सिर्फ दो शब्द लिखे गए, “गोपी बहू।” शायद कैप्शन में ‘गोपी बहू’ इसलिए लिखा गया क्योंकि टीवी सीरियल के फेमस सीन में भी कुछ ऐसा ही होता दिखाया गया था। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 15 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। और जैसा कि अक्सर वायरल वीडियो में होता है, इस पर भी लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स की लाइन लगा दी।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा,“अरे लड़की।” दूसरे ने महिला की मेहनत को देखकर कमेंट किया,“मेहनती महिला।” तीसरे ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा,“छत पर सुखा देगी उसको, चिंता मत करो।” वहीं एक और यूजर ने तो बस यही कहा,“अरे गजब।” इसके अलावा बहुत सारे लोगों ने हंसने वाले इमोजी डालकर अपनी प्रतिक्रिया दी। यानी वीडियो देखने वालों के लिए यह सीन किसी कॉमेडी से कम नहीं था।



