व्यापार

आज अडानी पोर्ट्स और HDFC Bank के शेयर कर सकते है मंगल

नई दिल्ली: शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को अवैध ठहराने के फैसले से बाजार गदगद रहा। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 670 अंक तक उछल गया था। अंत में यह 480 अंक की तेजी के साथ 83,294.66 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 142 अंक की तेजी के साथ 25,713 अंक पर पहुंच गया। मंगलवार को किन शेयरों में रह सकती है तेजी?

सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा करीब 3% तेजी अडानी पोर्ट्स में रही। कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्रा सीमेंट, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक , पावर ग्रिड, एसबीआई, भारत एयरटेल, टाइटन, महिंद्रा और महिंद्रा में भी तेजी रही। दूसरी तरफ इन्फोसिस में सबसे ज्यादा गिरावट आई। टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, आईटीसी, बीईएल, टाटा स्टील, इटरनल और इंडिगो के शेयर भी लुढ़ककर बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 0.43 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि एनएसई स्मॉलकैप में 0.29 फीसदी तेजी रही।

खरीदारी और बिकवाली

अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, मोरपेन लेबोरेटरीज, ब्लू जेट हेल्थकेयर, एजिस वोपाक टर्मिनल्स, टूरिज्म फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और जिंदल पॉली फिल्म्स के शेयरों में मजबूत खरीदारी दिख रही है। दूसरी ओर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, विप्रो और इन्फोसिस में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। इसके अलावा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, यूपीएल, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, गॉडफ्रे फिलिप इंडिया, 63 मून टेक्नोलॉजीज, 2ई2 नेटवर्क्स और एमएंडबी इंजीनियरिंग के शेयरों में भी सेलिंग प्रेशर है।

इस बीच एआई के उभार से हाल में आईटी शेयरों में काफी गिरावट आई है। इस शेयरों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का कहना है कि इन शेयरों में अभी गिरावट का दौर जारी रहने की आशंका है और इनमें अपने मौजूदा स्तर से 65 फीसदी तक गिरावट आ सकती है। ब्रोकरेज ने इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, एमफेसिस, एलटीआईमाइंडट्री और हेक्सावेयर को डाउनग्रेड कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button