आज विराजेगे गणपति बाप्पा, स्थापना व पूजन के लिए 2 घंटे 28 मिनट का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि, मंत्र और आरती

Ganesh Chaturthi 2026 Today: गणेश चतुर्थी का पर्व आज देशभर में मनाया जा रहा है, हर साल यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन घरों और गणेश पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि गणपति बप्पा की पूजा करने से जीवन के विघ्न दूर होते हैं और सुख-समृद्धि, बुद्धि एवं सफलता का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही गणेशजी के पूजन करने से कुंडली में मौजूद बुध दोष भी दूर होता है और हर कार्य बिना किसी विघ्न के पूरा होता है. 10 दिन तक चलने वाला गणेशोत्सव का पर्व इस बार 12 दिन का मनाया जाएगा, इस तरह भक्तों को पूजा के लिए ज्यादा समय मिलेगा. आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी का महत्व, पूजा विधि, मंत्र और आरती…
गणेश चतुर्थी 2026 आज
चतुर्थी तिथि की शुरुआत: 14 सितंबर, सुबह लगभग 7 बजकर 6 मिनट से
चतुर्थी तिथि का समापन: 15 सितंबर, सुबह लगभग 7 बजकर 44 मिनट तक
ऐसे में उदिया तिथि को मानते हुए गणेश चतुर्थी का पर्व आज मनाया जा रहा है.
गणपति स्थापना के लिए क्यों महत्वपूर्ण है दोपहर का समय?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश का जन्म दोपहर के समय ही हुआ था. इसलिए गणेश चतुर्थी पर प्रतिमा स्थापना और पूजा के लिए दोपहर का समय विशेष महत्व रखता है.




