ज्योतिष

आज है माघ कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang 11 January 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिनभर के महत्वपूर्ण समय और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की जानकारी देता है. आज रविवार है, जो प्रत्यक्ष देवता सूर्य देव को समर्पित है. इस दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना या “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करना मान-सम्मान में वृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति कराता है.

 आज 11 जनवरी दिन रविवार है . पंचांग के अनुसार आज है माघ, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि जो दोपहर 12:30 PM तक रहेगी उपरांत नवमी तिथि हो जाएगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय…

आज का पंचांग: 11 जनवरी 2026, दिन रविवार

  • दिन: रविवार
  • तिथि: माघ, कृष्ण पक्ष, अष्टमी (दोपहर 12:30 PM तक), उसके बाद नवमी
  • विक्रम संवत: 2082
  • शक संवत: 1947
  • अयन: उत्तरायण
  • ऋतु: शिशिर
  • सूर्योदय: 06:41 AM
  • सूर्यास्त: 05:18 PM

नक्षत्र, योग व करण

  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र: चित्रा (रात 08:07 PM तक), उसके बाद स्वाति
  • योग: सुकर्मा (शाम 07 :44 PM तक), उसके बाद धृति
  • करण: कौलव (दोपहर 1:48 PM तक ) तैतिल (दोपहर 2 :55 PM तक), उसके बाद गर

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

  • सूर्य: धनु राशि
  • चंद्रमा: कन्या राशि सुबह 7 बजकर 11 मिनट तक उपरांत तुला राशि
  • मंगल: धनु राशि
  • बुध: धनु राशि
  • गुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री)
  • शुक्र: धनु राशि
  • शनि: मीन राशि
  • राहु: कुंभ राशि
  • केतु: सिंह राशि

चौघड़िया मुहूर्त (पटना)

  • प्रातः काल:
  • 06:41 AM से 08:01 AM – उद्वेग
  • 08:01 AM से 09:21 AM – चर
  • 09:21 AM से 10:41 AM – लाभ
  • 10:41 AM से 12:00 PM – अमृत

दोपहर काल:
12:00 PM से 01:20 PM – काल
01:20 PM से 02:39 PM – शुभ

सायंकाल:
02:39 PM से 03:59 PM – रोग
03:59 PM से 05:18 PM – उद्वेग

शुभ समय (मुहूर्त)

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:39 AM से 12:21 PM तक
  • अमृत काल: सुबह 08:33 AM से 10:04 AM तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 01:45 PM से 02:27 PM तक

अशुभ समय

  • राहुकाल: शाम 03:59 PM से 05:18 PM तक
  • गुलिक काल: दोपहर 02:39 PM से 03:59 PM तक
  • यमगण्ड: दोपहर 12:00 PM से 01:20 PM तक
  • दिशाशूल: पश्चिम दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो, तो दलिया या घी खाकर निकलें)

आज का विशेष योग व उपाय

व्रत/पर्व: माघ कृष्ण नवमी.
सरल उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें, जल में लाल फूल और अक्षत (चावल) जरूर डालें. आज के दिन नमक का सेवन कम करना या त्यागना और ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ करना आत्मविश्वास बढ़ाता है. गरीब या जरूरतमंद को गुड़ का दान करना लाभकारी रहेगा.

Related Articles

Back to top button