मध्यप्रदेश

इंदौर के राजा रघुवंशी की फैमिली में एकादशी वाला संयोग, बड़े भाई के घर में गूंजी किलकारी, नाम भी रखा ‘राजा’

इंदौर: बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के करीब 9 महीने बाद पीड़ित परिवार के घर में खुशियों की किलकारी गूंजी है। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ है, जिसे परिवार राजा का पुनर्जन्म मान रहा है। इस जन्म के पीछे एक ऐसा अद्भुत संयोग है जिसे सुनकर हर कोई दंग है।

मौत और जन्म का वो अजीब कनेक्शन

रघुवंशी परिवार के मुताबिक, राजा की हत्या जिस दिन हुई थी, वह ग्यारस का दिन था और दोपहर के करीब 2:40 बजे उसने अंतिम सांस ली थी। कुदरत का करिश्मा देखिए कि सचिन की पत्नी ने जिस बेटे को जन्म दिया, उस दिन भी ग्यारस ही थी और जन्म का समय भी दोपहर 2:42 बजे दर्ज किया गया। समय और तिथि का यह मेल परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।

नाम भी रखा राजा

बिना किसी कुंडली या पंडित के मशवरे के, परिवार ने नवजात का नाम ‘राजा’ ही रख दिया है। राजा की मां उमा रघुवंशी बेहद भावुक हैं। उन्होंने बताया, ‘जब हम बच्चे को राजा कहकर पुकारते हैं, तो वह जिस तरह प्रतिक्रिया देता है, हमें उसमें अपना वही बेटा नजर आता है जिसे हमने खो दिया था। भगवान ने हमारे आंसू पोंछने के लिए उसे वापस भेजा है।’

हत्या की तारीख/समयग्यारस का दिन, दोपहर 2:40 बजे
नवजात का जन्मग्यारस का दिन, दोपहर 2:42 बजे
स्थानइंदौर
नाम क्या रखा?राजा

इंसाफ का इंतजार

एक तरफ घर में खुशी है, तो दूसरी तरफ इंसाफ की आग अभी ठंडी नहीं हुई है। राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी फिलहाल जेल में है। परिवार अब इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग कर रहा है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button