खेल

इंदौर में निर्णायक मुकाबला आज, ऐसा रहेगा पिच का मिजाज

इंदौर, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला रविवार को इंदौर में खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में जो भी टीम तीसरा वनडे जीतेगी, सीरीज उसके नाम हो जाएगी। भारतीय टीम 2019 से घर पर वनडे सीरीज नहीं हारी है। वहीं न्यूजीलैंड ने कभी भारत में वनडे सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने में अपना पूरा जोर लगाएंगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक कुल सात वनडे मैच खेले हैं।

इस दौरान भारतीय टीम ने सभी मैचों में जीत दर्ज की है। यहां भारत की जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है, जो कीवी टीम को डराने के लिए काफी है। रविवार को शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस मैदान पर आठवां वनडे मैच जीतना चाहेगी। इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां रनों का अंबार खड़ा होता है। एक बार फिर यहां फ्लैट विकेट होगा, जहां रन बनाना आसान रहेगा। हालांकि, नई गेंद शुरू में थोड़ी बहुत स्विंग हो सकती है, लेकिन जैसी ही गेंद पुरानी होगी, रन बनाना आसान हो जाएगा। मौसम की बात करें तो बारिश की उम्मीद नहीं है, लेकिन ओस रहने की उम्मीद है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है।

भारत— रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड— ड्वेन कॉन्वे, हेनरी निकल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेडन लेनॉक्स, जकारी फाउल्क्स, काइल जैमिसन और क्रिस्टिन क्लार्क।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button