उत्तरप्रदेश

एक ही परिवार के 4 लोगों की कुल्‍हाड़ी से काटकर हत्या; दो बुरी तरह घायल

बहराइच: यूपी के बहराइच से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां पर एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्‍हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्‍या कर दी गई और दो लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। खून से लथपथ दोनों लोग घर में पड़े थे। इस वारदात की खबर मिलते ही पूरे गांव में  हड़कंप मच गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

क्या है पूरा मामला  
यह वारदात बहराइच में रविवार आधी रात को हुई। जानकारी के मुताबिक, मजरे रामनगर गांव में दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे जब घर में सब लोग सो रहे थे। इस दौरान बडलूराम के घर में परिवार के चार सदस्‍यों की कुल्‍हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्‍या कर दी गई, जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए।

इन लोगों की हुई हत्या
बताया जा रहा है कि दोनों भाईयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर आरोपी गहरे मानसिक दबाव में था। इसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। उसने 82 साल की शिताला, 60 वर्षीय संज देवी, 20 साल की पार्वती और 62 वर्षीय बडलूराम का मर्डर कर दिया और 40 साल के गुरुदेव और 30 वर्षीय निरंकार पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। देर रात पहुंची फोरेंसिक की टीम ने घर के बाहर झाड़ियों के पास से उस कुल्‍हाड़ी को बरामद कर लिया जिससे वारदात को अंजाम दिया गया था। फिलहाल, गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस मामले में जांच कर रही है।   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button