मध्यप्रदेश

एमपी के मौसम ने किया सरप्राइज, 80 शहरों में गिरा पानी, आज भी भीगेंगे 17 जिले

Mp Rainfall Update: मध्य प्रदेश में फरवरी 2026 खत्म होने को है, लेकिन मौसम है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पश्चिमी विक्षोभ और एक्टिव चक्रवातों की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि देखने को मिली. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पिछले 24 घंटों में भोपाल, उज्जैन समेत 30 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई है.

करीब 25 जिलों के लगभग 80 शहरों में पानी गिरा. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, धार, श्योपुर, शिवपुरी, राजगढ़, खरगोन, मुरैना, सीहोर, दतिया, गुना, रतलाम, मंदसौर, देवास और विदिशा जैसे इलाकों में अच्छी बारिश हुई. श्योपुर में तो हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा पहुंच गई. कई जगह करीब एक इंच तक पानी गिरा. गुरुवार रात भोपाल और सीहोर में भी हल्की बारिश और तेज आंधी का असर देखने को मिला.

आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी को भी करीब 17 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है. कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ जगह तेज झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर और सागर संभाग के जिलों में खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों से अपील की गई है कि बारिश और बिजली गिरने के दौरान खुले मैदान में न जाएं और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button