छत्तीसगढ़

करंट लगने से निरीक्षक की मौत, पत्नि को1 करोड़ की सहायता राशि

अंबिकापुर. सरगुजा पुलिस रेंज अंतर्गत जशपुर जिले में थाना प्रभारी नारायणपुर के पद पर पदस्थ निरीक्षक रामसाय पैकरा का निधन अपने पैतृक गाँव में करेंट लगने से 27 जुलाई को हो गया था. उन्होंने मध्यप्रदेश के जिला खरगोन से एक जून 1983 को आरक्षक के पद से पुलिस विभाग में नौकरी शुरू की थी. पदोन्नत होते हुए 2014 में निरीक्षक बने थे. वर्तमान में जिला जशपुर में वर्ष 2022 से पदस्थ थे. रिटायरमेंट के 6 माह पूर्व उनका असमय निधन हो गया.

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू किया गया है. जिसके तहत स्वः निरीक्षक रामसाय पैकरा के नामिनी पत्नि मुनेश्वरी पैकरा को एक करोड़ रूपये का जीवन बीमा सहायता चेक एसबीआई के उप महाप्रबंधक बिलासपुर आलोक रंजन, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अंबिकापुर अविनाश पाणिग्रही, मुख्य प्रबंधक एसबीआई अंबिकापुर शिरीष गीर एवं मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर चंदन राठौर द्वारा उनके परिजनों को उनकी जीवन बीमा की चेक सौपा गया. इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा के द्वारा बैंक से आये सभी बैंक अधिकारियों को सहयोग प्रदान करने हेतु उन्हें धन्यवाद दिया गया. यह सहायता न केवल परिवार को वित्तीय संबल के रूप में बल्कि विभागीय संवेदना व विभागीय उत्तरदायित्व के प्रतीक के रूप में प्रदान की गई.

एसबीआई निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज योजना पुलिस विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच हुये एमओयू.के तहत संचालित एक कल्याणकारी योजना है. इस योजना के तहत जिन पुलिसकर्मियों के वेतन खाते एसबीआई में संचालित होते है. पुलिस कर्मी के दुर्घटना पर आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में उनके वैद्य नामिनी को 01 करोड़ रूपये का जीवन बीमा कवर, सामान्य मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रूपये का जीवन बीमा कवर प्रदान किये जाने का प्रावधान है. बिलासपुर से आये एसबीआई के उप महाप्रबंधक बिलासपुर श्री आलोक रंजन एवं एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अंबिकापुर अविनाश पाणिग्रही द्वारा विभाग से अपील की गई है कि सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने वेतन खाते को अनिवार्य रूप से निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत रजिस्ट्रेशन करवाकर अपने परिवार का जीवन सुरक्षित करायें. जिस दौरान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा एसबीआई के अधिकारियों को रेंज के समस्त पुलिस सैलरी पैकेज के तहत लंबित प्रकरणों के निराकरण कर वैद्य नामिनी को नियमानुसार सहयोग प्रदान करने हेतु चर्चा किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button