करीना कपूर के शो पर पहुंचीं EX शाहिद कपूर की पत्नी, मीरा राजपूत ने फोटो शेयर कर खूब की तारीफ, कभी था कोल्ड वॉर

नई दिल्ली. करीना कपूर अपने चैट शो ‘व्हाट वीमेन वान्ट’ के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस अपने इस टॉक शो के पांच सीजन ला चुकी हैं और अब वो अगले सीजन की शूटिंग कर रही हैं. अभी कुछ समय पहले करीना कपूर ने पंकज त्रिपाठी के साथ फोटोज शेयर कर बताया था कि दिग्गज एक्टर उनके शो पर शिरकत करने वाले हैं. वहीं अब करीना ने लेटेस्ट गेस्ट का खुलासा कर हर किसी को हैरान कर दिया है. करीना कपूर के शो पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड की पत्नी शिरकत करने वाली हैं.
करीना कपूर के चैट शो ‘व्हाट वीमेन वान्ट’ पर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी बतौर गेस्ट पहुंचीं. करीना और मीरा ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा कीं. दोनों ने फोटोज शेयर कर बहुत ही गर्मजोशी से एक-दूसरे की जमकर तारीफ भी की. करीना कपूर और मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की तारीफों के पुल बांधे. दोनों ने एक-दूसरे को खूबसूरत और शानदार इंसान बताया.
करीना-मीरा ने शेयर की फोटोज
मीरा राजपूत ने शो की शूटिंग से तस्वीरें शेयर करते हुए करीना का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, ‘व्हाट वीमेन वांट इज टू बी देमसेल्व्स (वो बस खुलकर जीना चाहती हैं). थैंक यू करीना मुझे बुलाने के लिए और वो शानदार महिला होने के लिए जो आप हैं’. मीरा राजपूत के इस पोस्ट पर करीना कपूर ने रीएक्ट भी किया.
करीना कपूर और मीरा राजपूत का एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर कर तारीफ करना सोशल मीडिया यूजर्स के लिए काफी दिलचस्प है. दरअसल, दोनों के बीच कई साल तक कोल्ड वॉर था. मीरा राजपूत ने मां बनने के बाद वर्किंग वीमेन यानी कामकाजी महिलाओं पर एक कमेंट किया था जिसे पैप्स और सोशल मीडिया सीधे करीना से कनेक्ट करके देख रहे थे. मीरा ने कहा था कि उनका मानना है कि बच्चे कोई पेट डॉग नहीं है कि उन्हें पूरे दिन घर पर अकेले छोड़ दिया जाए और शाम को आकर उनसे मिला जाए. इसको लोगों ने करीना पर तंज की तरह देखा था, हालांकि दोनों ने एक-दूसरे को लेकर खुलकर कभी कोई कमेंट नहीं किया था.




