मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने लिया कड़ा एक्शन, एक साथ 8 BMO और 3 डॉक्टरों पर गिराई गाज

(छतरपुर): मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां पर कलेक्टर ने एक बड़ा एक्शन लिया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  8 बीएमओ (BMO) और 3 डॉक्टरों का वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही वेतन वृद्धि रोकने के आदेश भी जारी किए हैं।  स्वास्थ्य मानकों और सरकारी पोर्टल्स पर डेटा एंट्री में लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए कलेक्टर को इस कदम कड़ा कदम उठाना पड़ा है।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल का सिंघम एक्शन

दरअसल कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने छतरपुर में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली थी।  इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों के विरुद्ध कड़ी  कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार  शिकायतों और काम में ढील बरतने पर कलेक्टर ने ये कड़ा एक्शन लिया।

इसके साथ ही कलेक्टर पार्थ ने समीक्षा में पाया कि जिले में 14 से 15 वर्ष की बच्चियों के HPV वैक्सीनेशन और गर्भवती महिलाओं में एनीमिया प्रबंधन की स्थिति संतुष्ट करने वाली नहीं है।  नौगांव, राजनगर के साथ ही  बड़ामलहरा ब्लॉक में टीकाकरण की धीमी गति पर कलेक्टर गुस्सा हुए और असंतोष जाहिर किया।

जिन अधिकारियों और डॉक्टरों पर गाज गिर वो इस प्रकार हैं..

बकस्वाहा बीएमओ, लवकुशनगर बीएमओ, बड़ामलहरा बीपीएम और बीसीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button