कानपुर में पिता ने जुड़वा नाबालिग बेटियों की गला काटकर की हत्या, सनसनी

कानपुर के नौबस्ता स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही दो जुड़वा नाबालिग बेटियों की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घर के अंदर दोनों बच्चियों के शव बरामद किए गए.
इस घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है.
सूचना मिलते ही पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंची
पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सूचना मिली कि कानपुर के थाना नौबस्ता स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक पिता ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.
दोनों बच्चियों के गले पर मिले कटने के निशान
डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की. दोनों बच्चियों के शव घर के अंदर मिले, जिनके गले पर कटने के निशान पाए गए हैं. आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. मामले की गहन जांच जारी है.
पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस के अनुसार, घटना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. जबकि आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए जेल भेजा जाएगा.




