मनोरंजन

किंग से AA22 x A6 तक, इन धमाकेदार फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार है दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही है. 40 की उम्र में भी दीपिका पादुकोण का स्टारडम बरकरार है. AA22 x A6, किंग और पठान 2 जैसी बड़ी फिल्मों के साथ दीपिका आने वाले सालों में इंडियन सिनेमा में धमाल मचाने को तैयार हैं. उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ा रही है.

 बॉलीवुड की सबसे दमदार अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण आज 40 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनके करियर की रफ्तार आज भी उतनी ही तेज है जितनी पहले दिन थी. उम्र के इस पड़ाव पर भी दीपिका न सिर्फ अपनी खूबसूरती और स्टाइल से लोगों को प्रभावित कर रही हैं, बल्कि अपने काम और फिल्मों से भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. बीते कुछ समय में दीपिका ने 8 घंटे शिफ्ट को लेकर कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स से अलग होने का फैसला लिया. हालांकि इन बातों के बावजूद दीपिका का स्टारडम कम नहीं हुआ. उनके पास आने वाली फिल्मों की जो लिस्ट है, वह उनके फैंस को और ज्यादा एक्साइटेड कर रही है. 40 की उम्र में भी दीपिका ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं, जो आने वाले सालों में इंडियन सिनेमा की दिशा तय कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button