अन्य खबरें

 किस देश में पाया जाता है दुनिया का सबसे जहरीला सांप? नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

दुनिया के सबसे खतरनाक सांप का नाम इनलैंड ताइपन (Inland Taipan) है। माना जाता है कि यह सांप दुनिया का सबसे जहरीला है। इनलैंड ताइपन सांप को बेहद शक्तिशाली जहर के लिए जाना जाता है। 

सांप एक ऐसा खतरनाक जहरीला जीव है, जिसे देखने के बाद लोगों की हालत खराब हो जाती है। दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। भारत में सांपों की 69 ऐसी प्रजातियां पाई जाती हैं, जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 40 जमीन पर रहने वाले सांप हैं, तो वहीं 29 समुद्री सांप हैं। भारत में कोबरा और करैत को बेहद जहरीला माना जाता है। कई लोगों का मानना है कि किंग कोबरा दुनिया का सबसे खतरनाक सांप है, लेकिन ऐसा नहीं है।

दुनिया के सबसे खतरनाक सांप का नाम इनलैंड ताइपन (Inland Taipan) है। माना जाता है कि यह सांप दुनिया का सबसे जहरीला है। इनलैंड ताइपन सांप को बेहद शक्तिशाली जहर के लिए जाना जाता है, तो वहीं भारत में रसेल वाइपर, कॉमन करैत और स्पेक्टेकल्ड कोबरा सबसे जहरीले सांप हैं। 

दुनिया का सबसे जहरीला सांप इनलैंड ताइपन ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। भारत में सबसे अधिक मौत चार सांपों के काटने से होती है, जिनमें इंडियन कोबरा, कॉमन करैत, रसेल वाइपर और सॉ-स्केल्ड वाइपर शामिल हैं।  

ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाला सबसे जहरीला सांप इनलैंड ताइपन बहुत आक्रामक नहीं होता है, लेकिन इसके जहर को दुनिया का सबसे शक्तिशाली माना जाता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इनलैंड ताइपन के एक बार काटने पर जितना जहर निकलता है, उससे 100 लोगों की मौत हो सकती है। लेकिन यह सांप शांत स्वभाव का है और इंसानों के संपर्क में कम ही आता है। अगर इस सांप ने किसी को काट लिया तो उसका बचना मुश्किल होता है। 

इनलैंड ताइपन ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के मैदानों और मिट्टी की दरारों में पाया जाता है। हालांकि,  दूरदराज के इलाकों में रहता है। इसकी वजह से यह सांप इंसानों को कम काटते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button