अंतर्राष्ट्रीय

केन्या के पूर्व पीएम ओडिंगा के राजकीय अंत्येष्टि समारोह के दौरान भगदड़, 18 घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा के राजकीय अंत्येष्टि समारोह के दौरान शुक्रवार को एक फुटबाल स्टेडियम में भगदड़ मचने से 18 लोग घायल हो गए।

ओडिंगा का इस सप्ताह भारत में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। इससे पहले गुरुवार को एक सार्वजनिक दर्शन समारोह के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें पुलिस फायरिंग से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए थे।

कैसे मच गई भगदड़?

राजधानी नैरोबी के स्टेडियम में जब राजकीय अंत्येष्टि समारोह शुरू हुआ तो भीड़ में से कुछ लोग ओडिगा के पार्थिव शरीर को देखने के लिए आगे बढ़ गए, जिससे वहां भगदड़ मच गई। घायल 18 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button