अंतर्राष्ट्रीय

कैलिफोर्निया में हिमस्खलन ने मचाई तबाही: 9 स्कीयरों में से 8 के शव बरामद, एक अब भी लापता

अमेरिका के कैलिफोर्निया में बर्फीले तूफान और हिमस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। बुधवार को पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ताहो क्षेत्र के कैसल पीक पर आए भीषण हिमस्खलन के बाद लापता हुए नौ स्कीयरों में से आठ स्कीयरों की मौत हो गई है। बचाव दलों ने उनके शव बरामद कर लिए हैं, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है।

रॉयटर, कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में बर्फीले तूफान और हिमस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। बुधवार को पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ताहो क्षेत्र के कैसल पीक पर आए भीषण हिमस्खलन के बाद लापता हुए नौ स्कीयरों में से आठ स्कीयरों की मौत हो गई है। बचाव दलों ने उनके शव बरामद कर लिए हैं, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है।

नेवादा काउंटी की शेरिफ शानन मून ने इस त्रासदी की पुष्टि करते हुए कहा, “बचाव टीमें पूरी शिद्दत से काम कर रही हैं, लेकिन आठ सदस्यों को खोना एक बड़ी त्रासदी है। हम अभी भी एक लापता सदस्य की तलाश कर रहे हैं और उसे खोजने की हर संभव कोशिश जारी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button