दिल्लीराष्ट्रीय

‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण

देशभर में विजयादशमी की धूम है. इस दौरान राजधानी नई दिल्ली से लेकर पटना तक रावण दहन किया जा रहा है. पीएम मोदी भी रावण दहन कार्यक्रम में आईपी एक्सटेंशन लीला पहुंचे. उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत भगवान राम के जयकारे से की. पीएम मोदी ने भाषण में कहा कि विजयादशमी के पावन पर्व पर मैं प्रभु श्रीराम, मां जानकी और बजरंगबली के चरणों में प्रणाम करता हूं. 

इस पवित्र वातावरण में सभी देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. साथियों आज भारत का कोना-कोना राममय है. गांव-गांव, शहर-शहर रामलीला के जश्न में देश डूबा हुआ है. देशभर में रामलीलाओं का मंचन, प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवंत रखने की परंपरा, अत्याचार और आतंक अंत का उद्घोष, असत्य पर सत्य सनातन का विश्वास है. 

पीएम मोदी ने कहा कि आज जब देश का जन-जन अधर्म पर धर्म का उद्घोष कर रहा है, तो मेरे साथ बोलिए, सियावर रामचंद्र की जय. ये आस्था केवल इसलिए नहीं है किसी राम ने रावण का अंत किया था. ये आस्था इसलिए भी है कि प्रभु राम ने हमें ऐसे आदर्श दिए जो मानवता के इतिहास में अतुल्नीय है. 

उन्होंने आगे कहा कि हमें गरीब वंचित की सेवा को सर्वोपरी करना है. श्रीराम के जीवन से हमें बहुत सीख मिलती है. कितनी भी बड़ी परेशानी है, कितनी भी बड़ी चुनौती हो, हमें दूसरों के भरोसे नहीं बैठना है. हमें अपने संकल्प को शक्ति बनाना है. अपने परिश्रम से रास्ता निकालना है. रास्ते की कठिनाइयां हमारे पराक्रम को रोक नहीं सकती.

हम धरोहरों को वापस ला रहे: नरेंद्र मोदी

पीएम ने कहा कि हमारे सामने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य है. इसके लिए भगवान राम से भी प्रेरणा लेनी है. एक राष्ट्र सभी तरक्की कर लेता है, जब उसके पास आत्म सम्मान का भाव होता है. 

उन्होंने कहा कि सदियों तक हमारी धरोहरों को लूटकर विदेश ले जाया गया. लेकिन आज हम अपनी धरोहरों को वापस ला रहे हैं. बीते 12 सालों से ज्यादा मूर्तियों को भारत वापस लाया गया. 

राष्ट्रपति ने द्वारका में किया रावण दहन

दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने द्वारका के सेक्टर 10 में दशहरा समारोह में रावण के पुतले का प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण दहन किया. 

दिल्ली से लेकर पटना तक रावण दहन

पीएम मोदी दशहरे के मौके पर आईपी एक्सटेंशन पहुंचे थे. जहां उन्होंने रामलीला के कलाकारों की आरती उतारी. फिर प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण दहन किया. इसके अलावा पटना के गांधी मैदान में भी 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ. अमित शाह ने पंजाब के लुधियाना में रिमोट बटन से रावण दहन किया. 

Related Articles

Back to top button