खेल
कोहली का खुलासा

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही में बताया कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने लंदन में रुकने का पैâसला क्यों किया था। सात महीने के लंबे ब्रेक के बाद कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे वनडे मैच से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे हैं। मैच से पहले उन्होंने बातचीत में बताया कि उन्होंने यह समय अपने परिवार को समर्पित किया। कोहली ने कहा कि १५ साल के लंबे करियर में उन्हें कभी लंबा आराम नहीं मिला था। टेस्ट से संन्यास के बाद उन्हें परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिला, जिससे उन्हें नई ऊर्जा मिली। उन्होंने स्वीकार किया कि निरंतर क्रिकेट खेलने के बाद यह ब्रेक उनके लिए ताजगी भरा रहा और वह अपनी जिंदगी की लय दोबारा पकड़ पाए। कोहली ने इसे अपने जीवन का बेहद खास दौर बताया।




