राष्ट्रीय

गुजरात : बनासकांठा में ट्रक और कार की भिड़ंत, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने गलत दिशा से आ रही कार को टक्कर मार दी।

  1. गलत साइड से आ रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, चकनाचूर हुई गाड़ी
  2. पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, छठे व्यक्ति की मौत कुछ देर बाद हुई

आइएएनएस, बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा जिले के अमीरगढ़ में इकबालगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुई एक भीषण दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने गलत दिशा से आ रही कार को टक्कर मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रक ने कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह चकनाचूर होकर पलट गई। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छठे व्यक्ति की कुछ देर बाद मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने एक तेज आवाज सुनी और आसपास के वाहन चालकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों को सूचित किया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन चिकित्सा दल और अमीरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button