अन्य खबरें

चीन में अचानक आसमान से बरसने लगी आग, जान बचाकर भागने लगे लोग

Drone Firework Accident: चीन से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को डरा दिया है। चीन के हुनान प्रांत के लियूयांग शहर में एक भव्य ड्रोन और फायरवर्क शो आयोजना किया था।

 चीन से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को डरा दिया है। चीन के हुनान प्रांत के लियूयांग शहर में एक भव्य ड्रोन और फायरवर्क शो आयोजना किया था। इसका नाम ”अक्तूबर: द साउंड ऑफ ब्लूमिंग फ्लॉवर्स” रथा गया। यह शो देखते ही देखते दहशत में बदल गया। दरअसल, शो को जमीन और पानी के ऊपर थ्री डी  विजुअल स्पेक्टेकल के रूप में डिजाइन किया गया था, लेकिन अचानक आतिशबाजी में गड़बड़ी होने की वजह से जलते टुकड़े नीचे गिरने लगे। लोगों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। 

अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आपको दर्शकों को भागते देख सकते हैं। कई लोग कुर्सियों से खुद को बचाते दिख रहे हैं, क्योंकि आसमान से जलती चिंगारियां नीचें गिर रही हैं। कुछ ही पलों में शो का रोमांच डरावना हादसे में बदल गया। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अधिकारियों ने स्थिति को काबू में रखने के लिए तुरंत एक सुरक्षा घेरा बनाया। लियूयांग संस्कृति और पर्यटन ब्यूरो के मुताबिक, ड्राई मौसम की वजह से आतिशबाजी के फेल होने की संभावना बढ़ गई थी। हालांकि, राहत की बात यह है कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं आई है।  फायरफाइटिंग टीमें मौके पर तैनात की गईं, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button