खेल

चौथे मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ एलान

 नई दिल्ली। भारत के खिलाफ शुक्रवार को ऑकलैंड में होने वाले मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन आखिरी के दो मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है।

फर्ग्युसन को दूसरे मैच के दौरान दाएं काफ में दिक्कत महसूस हुई थी। इसके बाद स्कैन में पता चला कि उन्हें लो-ग्रेड टिएर है, जिसकी वजह से उन्हें रिकवर होने के लिए कम से कम एक हफ्ता और लगेगा। उम्मीद है कि वो वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

ट हेनरी पर भी आया अपडेट

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने चोटिल मैट हेनरी पर भी अपडेट दिया। हेनरी को दूसरे टी20 में जांघ में समस्या आई थी। उन्हें भी पूरी तरह ठीक होने में एक या दो हफ्ते लग सकते हैं। हेनरी अब वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं।

इस सीरीज में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों पर काफी दबाव रहा है। हालांकि, स्पिनर मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। चौथे मुकाबले में एक बार फिर इन दोनों पर ही गेंदबाजी की दारोमदार होगी।

भारत सीरीज पर कर चुका है कब्जा

भारत ने शुरुआती तीनों मुकाबलों को जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत ने पहले मुकाबले में 230 रनों के लक्ष्य को भेंद कर जीत हासिल की थी।

इसके बाद दूसरे मैच में उसने एक बेहद ही रोमांचक मुकाबलों में आखिरी ओवर में जीत हासिल की। वहीं तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा के ऐतिहासिक शतक की बदौलत एकतरफा जीत हासिल कर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

दोनों टीमों के बीच अब मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में होगा। भारत की नजर अब न्यूजीलैंड का उसी के घर पर सूपड़ा साफ करने पर होगी। वहीं, न्यूजीलैंड आखिरी दो मैच जीतकर सीरीज को अच्छे से खत्म करना चाहेगा।

Related Articles

Back to top button