राष्ट्रीय

टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस टीएमसी को कहा अलविदा, बीजेपी में शामिल हुए

कोलकाता : पश्चिम बंगाल चुनाव में लिएंडर पेस बड़ा धमाका किया है। वह टीएमसी को अलविदा कहते हुए बीजेपी में शामिल हो गए । अक्टूबर 2021 को गोवा में ममता बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले लिएंडर पेस ने हाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से कोलकाता में मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। माना जा रहा है कि बीजेपी पश्चिम बंगाल चुनाव में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

बीजेपी की रणनीति का हिस्सा हैं लिएंडर पेस

बीजेपी ने बंगाल में जाने-मानी हस्तियों को पार्टी में शामिल करने की रणनीति बनाई है। सर्व समाज में स्वीकार्यता के लिए पार्टी लेखक, शिक्षाविद्, कलाकार और खिलाड़ियों को पार्टी में शामिल कर रही है। लिएंडर पेस का बीजेपी में जाना इस कड़ी का हिस्सा है। बीजेपी को उम्मीद है कि लिएंडर पेस के आने के बाद पार्टी की लोकप्रिया स्पोटर्स सर्कल और युवा वोटरों में हो जाएगी। पेस का परिवार मूल रूप से कोलकाता का है। टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले टेनिस लीजेंड लिएंडर पेस ओलंपिक मेडल समेत कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। वह अब सक्रिय राजनीति में कदम रख रहे हैं।

लिएंडर पेस के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड

बता दें कि लिएंडर पेस टेनिस के दिग्गज डबल्स खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। महेश भूपति और मार्टिना नवरातिलोवा के साथ मिलकर उन्होंने कई ग्रैंड स्लैब खिताब जीते। उन्होंने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। डेविस कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा डबल्स मैच जीतने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। उनके कैरियर में आठ मेंस डबल्स और दस मिक्स्ड डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब शामिल हैं। भारतीय खेलों में उनके योगदान को देखते हुए पेस को राजीव गांधी खेल रत्न, पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button