अंतर्राष्ट्रीय

ट्रंप ने शटडाउन को बनाया हथियार, अब तक 16 राज्यों में रोकी 27 अरब डॉलर की फंडिंग

ट्रंप ने विवादास्पद सरकारी शटडाउन के दौरान अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए संघीय बजट को कानूनी हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। ट्रंप ने डेमोक्रेटिक नेतृत्व वाले शहरों और राज्यों के लिए स्वीकृत 27 अरब डॉलर से अधिक की फंडिंग रोक दी। शटडाउन शुरू होने के बाद से ट्रंप प्रशासन ने 16 राज्यों को दी जाने वाली संघीय सहायता रद कर दी है

  1. राजनीतिक विरोधियों से चुन-चुनकर बदला ले रहे अमेरिकी राष्ट्रपति
  2. फंडिंग रोकने के दर्जनों मुकदमें ट्रंप प्रशासन पर, फिर भी ट्रंप बेपरवाह

 न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विवादास्पद सरकारी शटडाउन के दौरान अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए संघीय बजट को कानूनी हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इस क्रम में ट्रंप ने डेमोक्रेटिक नेतृत्व वाले शहरों और राज्यों के लिए स्वीकृत 27 अरब डालर से अधिक की फंडिंग रोक दी है।

राजनीतिक विरोधियों से चुन-चुनकर बदला ले रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

विधायी गतिरोध दूर करने की बजाय ट्रंप ने इस संकट का लाभ प्रतिद्वंद्वियों से बदला लेने, सरकारी खर्च में कटौती करने और डेमोक्रेट्स पर अपनी राजनीतिक मांगों को स्वीकार करने के लिए दबाव डालने में इस्तेमाल कर रहे हैं।

शटडाउन शुरू होने के बाद से ट्रंप प्रशासन ने 16 राज्यों को दी जाने वाली संघीय सहायता रद कर दी है या उसे स्थगित कर दिया है। इनमें से ज्यादातर डेमोक्रेट्स के शासन वाले राज्य हैं।

फंडिंग रोकने के दर्जनों मुकदमें ट्रंप प्रशासन पर, फिर भी ट्रंप बेपरवाह

व्हाइट हाउस ने डेमोक्रेट्स के कांग्रेसी नेताओं के गृह राज्य न्यूयार्क को भी निशाना बनाया और लगभग 7.6 अरब डालर की संघीय हरित ऊर्जा निधि को रद कर दिया है। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने कहा कि वह जल्दी ही पोर्टलैंड को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में कटौती कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button