दिल्ली

दिल्ली के आरके पुरम में एनकाउंटर, एक अपराधी के पैर में लगी गोली

नई दिल्ली: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया है कि आरके पुरम में हुई मुठभेड़ के बाद 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरके पुरम क्षेत्र में दो बदमाशों का पुलिस से आमना-सामना हो गया। इस दौरान अपराधियों और पुलिस के बीच फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button