खेल

दिल्ली से घर में आकर भिड़ेगा गुजरात, टकराएंगे अक्षर-गिल

 नई दिल्ली, आईपीएल में बुधवार की शाम खास होने वाली है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीजन पहले दो मैच जीत चुके दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी तक अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। क्रिकेट के शौकीन लोग दिल्ली के आसमान पर मंडरा रहे बादलों को बुधवार की शाम से रात तक बरसते देखना नहीं चाहेंगे। दिल्ली की टीम यहां अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बल्लेबाजी में समीर रिजवी का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने लगातार दो मुकाबलों में नाबाद अद्र्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई है।

पथुन निसांका ने भी पिछले मुकाबले में 30 गेंदों पर 44 रनों की अहम पारी खेली थी। हालांकि, केएल राहुल और नीतीश राणा की फॉर्म जरूर डीसी के लिए चिंता करने वाली बात रही है। वहीं, गेंदबाजी में मुकेश कुमार और लुंगी एनगिडी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 204 रन ही बना पाई थी। बल्लेबाजी में साई सुदर्शन कमाल की लय में नजर आए हैं। शुभमन गिल पूरी तरह से फिट न होने के कारण आखिरी मुकाबले में नहीं खेले थे। हालांकि, इस मैच में उनकी प्लेइंग 11 में वापसी होना लगभग तय माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button