दीपक बैज ने बजट को बताया जुमलेबाजी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के फाइनेंस मिनिस्टर ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का सालाना बजट पेश किया. इस बजट को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने संकल्प का नाम दिया. इससे पहले पेश किए गए दो बजट को वित्त मंत्री ने GYAN और GATI नाम दिया था. अब ज्ञान और गति से आगे विजन 2047 को पूरा करने के लिए वित्त मंत्री ने संकल्प के साथ बजट प्रस्तुत किया है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बजट इनक्लूसिव ग्रोथ, इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी लाने और इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने पर फोकस्ड है.
डिप्टी सीएम अरुण साव ने की बजट की तारीफ
बजट को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का यह तीसरा बजट है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हमारे नए और ऐतिहासिक विधानसभा भवन में प्रस्तुत किया है. यह बजट हम जिस संकल्प को लेकर सरकार में आए हैं. हमने बनाया है हम ही सवारेंगे. छत्तीसगढ़ को संवारने का ये बजट. एक-एक क्षेत्र एक-एक वर्ग को ध्यान में रखकर यह बजट बनाया गया है. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण कार्य का यह बजट है. अलग-अलग अनेक नई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ हुई है.
कांग्रेस ने साधा बजट पर निशाना
वहीं कांग्रेस ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बजट को लेकर निशाना साधा है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बजट पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले बजट का थीम गति था,दूसरा ज्ञान था और अब संकल्प लेकर आए हैं.गति की दुर्गति हुई, ज्ञान का सत्यानाश हुआ.अब जब ज्ञान और गति पर भरोसा नहीं रहा तो संकल्प लेकर आए हैं.इस बजट में ओपी चौधरी एक 12वीं के छात्र की तरह रटा रटाया पेज पढ़ रहे थे. इस बजट में सरकार ने जुमलेबाजी का काम किया है.छत्तीसगढ़ के लोगों को टोपी पहनाने का काम किया गया है. इस बजट में क्या 1 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था. इस बजट में क्या नौकरी का उल्लेख है. एक भी युवाओं को नौकरी देने का उल्लेख नहीं है. इसी सदन में 35000 शिक्षक भर्ती का वादा हुआ. इसी सदन में वित्त मंत्री 20000 भर्ती करने का वादा किया. मुख्यमंत्री 5000 भर्ती करने का वादा किए थे.
नौकरी देने का वादा पूरा नहीं कर पाई सरकार
दीपक बैज ने कहा कि आज डीएड के अभ्यर्थी पिछले दो महीने से नया रायपुर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्हें चार दिनों की जेल की हवा भी खानी पड़ी. आज रसोईया संघ भी धरने पर बैठा हुआ है. संविदा कर्मियों को नियमित करने का वादा किये थे, लेकिन संविदा कर्मी सड़कों पर हैं. 500 रुपए में रसोई गैस देने का वादा किया था. उस वादे का क्या हुआ. इस बजट में ना महंगाई कम करने का बात बोला गया है ना ही इसमें किसानों के लिए किसी बात का उल्लेख किया गया है. किसानों के धान को चूहा खा रहे हैं.
मुख्यमंत्री आदर्श सहर्ष समृद्धि योजना शहरों के विकास के लिए नगरी प्रशासन विभाग के लिए नई योजना बनी है. मुख्यमंत्री दूरगामी सड़क योजना लोक निर्माण विभाग में नई योजना आई है. ऐसे अनेक नवाचार और नई योजनाए इस बजट में समाहित किया गया है. इसलिए हमारे उस संकल्प को पूरा करने वाला बजट है. हमने बनाया है हम ही सवारेंगे. छत्तीसगढ़ को संवारने का बजट है. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प हमारा है. छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने का यह बजट है- अरुण साव,डिप्टी सीएम




