अन्य खबरें

दुकान से झटपट हॉट डॉग लेकर भागी बत्तख, फिर हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देखकर हो जाएंगे भावुक

 सोशल मीडिया आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ दिल को छू लेते हैं। वायरल वीडियो में बच्चों के लिए मां का प्यार देखने को मिला है

सोशल मीडिया आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ दिल को छू लेते हैं। वायरल वीडियो में बच्चों के लिए मां का प्यार देखने को मिला है। इस वीडियो में एक बत्तख सुपर मार्केट से हॉट डॉग लेकर भागती हुई दिख रही है। वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं, लेकिन असली वजह जानकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकताहै कि एक सुपर मार्केट में अचानक एक बत्तख घुस जाती है। बत्तख सीधे फूड सेक्शन की तरफ जाती है और वहां रखे हॉट डॉग में से एक उठा लेती है। फिर वह वहां से वैसे भागती है, जैसे उसे कोई पकड़ न ले। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही बत्तख तेजी से भागने की कोशिश, वह एक काउंटर से टकरा कर गिर जाती है। लेकिन गिरी हुई बत्तख तुरंत उठती है और भागते-भागते आखिरकार स्टोर से बाहर निकलने में कामयबा हो जाती है। 

भावुक करने वाला दिखा नजारा

इसके बाद वीडियो में सबसे भावुक करने वाला दृश्य दिखाई देता है। बत्तख बाहर पहुंचते ही हॉट डॉग को अपने बच्चों के दे देती है। छोटे-छोटे बत्तख के बच्चे खुशी-खुशी खाना खाते हैं और यह दृश्य देखकर दर्शकों का दिल पिघल जाता है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों व्यूज मिले हैं। इस लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और हर कोई मां की ममता और त्याग की तारीफ कर रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button