छत्तीसगढ़

नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप को बेचने खोज रहा था ग्राहक, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सप्लायर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

 सरगुजा। नशे के खिलाफ जारी अभियान में आबकारी उड़नदस्ता टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने दर्रीपारा अंबिकापुर के रहने वाले युवक सूरज यादव को मेडिकल कॉलेज के पास भारी मात्रा में इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 99 REXOGESIC इंजेक्शन और 79 AVIL इंजेक्शन जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2 लाख है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबिर से सूचना मिली कि दर्री पारा निवासी सूरज यादव अपनी टीवीएस बाइक क्रमांक CG 15 CH 0906 से हर्रा टिकरा पुलिया मेडिकल कॉलेज के पास भारी मात्रा में इंजेक्शन का सप्लाई करने वाला है।

सूचना के आधार पर सूरज यादव को हर्रा टिकरा पुलिया, मेडिकल कॉलेज के पास गिरफ्तार किया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आबकारी उड़नदस्ता टीम ने कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button