राष्ट्रीय

नागपुर में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव शुरू, सरसंघचालक मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के विजयदशमी कार्यक्रम नागपुर में जारी है। हर साल विजयादशमी पर होने वाला संघ का वार्षिक उत्सव संगठन के लिए बेहद खास होता है। इस गरिमामय समारोह में दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।

इस बार 100वें वर्ष के ऐतिहासिक अवसर के चलते इस आयोजन को लेकर पूरे देश में एक अभूतपूर्व उत्सुकता और उत्साह देखा जा रहा है।

राजनीतिक विरोध के बावजूद संघ अपने पथ पर अडिग रहा संघ

दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद एक वर्ग ने संघ की विचारधारा को स्वीकार नहीं किया, क्योंकि यह उनके तुष्टीकरण के एजेंडे से मेल नहीं खाती थी। तमाम चुनौतियों और आरोपों के बावजूद संघ निरंतर व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निष्ठा के मार्ग पर आगे बढ़ता रहा।

19 Oct 20268:32:11 PM

राष्ट्र की स्वतंत्रता और सामाजिक स्वाभिमान था मुख्य लक्ष्य

दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त ने कहा कि 101 वर्ष पूर्व संघ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट कर सामर्थ्यवान बनाना और राष्ट्र को स्वतंत्रता दिलाना था। संघ की सोच स्पष्ट थी कि पराधीनता की मानसिकता से उबरे बिना वास्तविक स्वतंत्रता संभव नहीं है।

19 Oct 20268:26:52 PM

संघ नहीं होता तो हिंदू संस्कृति हिंदू जीवन पद्धति विलुप्त हो गई होती

दैनिक जागरण के प्रमुख संपादक संजय गुप्त आरएसएस विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने विजय दशमी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा, संघ नहीं होता तो हिंदू संस्कार हिंदू जीवन पद्धति न जाने कब के विलुप्त हो गए होते। पहले मुगलों का और फिर अंग्रेजों का शासन लगभग 600 वर्ष की गुलामी के बाद अगर आज भारतीयता और हिंदुत्व की विश्व में अपनी धमक है तो इसका श्रेय प्रमुख रूप से संघ को दिया जाना चाहिए। शताब्दी वर्ष के उपरांत संघ अगले 100 वर्षों के लिए समाज में निरंतर बदलाव लाने और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना के उद्देश्य पर कार्य कर रहा है।

RSS विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम जारी

RSS विजयादशमी उत्सव में दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद हैं।

दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

स्मृति मंदिर में संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा पर सरसंघचालक मोहन भागवत और प्रमुख अतिथि दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

19 Oct 20267:38:01 PM

मिश्र व्यायाम योग जारी

पथ संचलन के बाद मिश्र व्यायाम योग जारी है। बैंड की मधुर ध्वनि पर व्यायाम योग जारी है।

19 Oct 20267:30:01 PM

ध्वाजारोहण प्रार्थना के बाद पथ संचलन

शस्त्र पूजन के बाद आरएसएस का स्वागत प्रणाम किया गया। इसके बाद ध्वाजारोहण प्रार्थना हुई। इसके बाद पथ संचलन किया गया।

19 Oct 20267:27:16 PM

शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू

संघ प्रमुख मोहन भागवन और चीफ गेस्ट संजय गुप्त कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। 

19 Oct 20268:29:49 PM

संघ प्रमुख मोहन भागवन और चीफ गेस्ट संजय गुप्त ने आरएसएस के संस्थापक हेडगेवार को पुष्प अर्पित किए

नागपुर में आरएसएस का विजयदशमी कार्यक्रम शुरू। संघ प्रमुख मोहन भागवन और दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त ने कार्यक्रम की शुरुआत से पहले आरएसएस के संस्थापक हेडगेवार को पुष्प अर्पित किए।

Related Articles

Back to top button