मनोरंजन

‘ना सम्मान का मोह ना अपमान का भय’, मोहित रैना ने शिव जी के किरदार से सीखी थीं ये बातें, जिन्होंने करियर को बनाया सफल

टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ से पहचान बनाने वाले एक्टर मोहित रैना को आज तक भी इसी किरदार के रूप में लोग पहचानते हैं. ना केवल पहचानते हैं, बल्कि महादेव का नाम लेने पर लोगों के मन में मोहित की ही छवि सामने आती है. ये किरदार निभाना मोहित के लिए भी बहुत सौभाग्य की बात थी. इस किरदार ने मोहित को बहुत कुछ दिया है. एक्टर का तो यहां तक मानना है कि भगवान ने खुद ही उन्हें इस किरदार को निभाने के लिए चुना था.

‘महादेव’  के किरदार ने बदला
मोहित रैना को ‘महादेव’ के किरदार के बाद से ही असली पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने लगातार कई फिल्में और वेब सीरीज की हैं. मोहित दो साल पहले जब रणबीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में आए थे, तब उन्होंने बताया था कि इस किरदार ने उन्हें काफी बदल दिया था. इन्हीं बदलावों ने मोहित को करियर में आगे बढ़ने में मदद की है.

‘ना सम्मान का मोह, ना अपमान का भय’
मेहित ने बताया कि इस किरदार से उन्होंने सीखा कि यदि कोई आपका सम्मान नहीं करता तो भी आपको परेशानी नहीं होना चाहिए और ना ही किसी के अपमान करने से कोई फर्क पड़ना चाहिए. बाहर की कोई भी चीज आपको इफेक्ट ना करे.

जिंदगी को देखने का नजरिया बदला
मोहित ने बताया कि इस किरदार को निभाते हुए उनके जिंदगी को देखने का नजरिया पूरी तरह से बदल गया. जिंदगी की लंबी जर्नी में आपके होन का क्या पर्पज है, कभी कभी लोग इससे भटक जानते हैं. वो नहीं समझ पाते कि कि क्या करना है, आप यहां क्यों आए हो. जिंदगी के हर पड़ाव में आपका नजरिया बदलता है. सांसारिक सुख से ज्यादा बेहतर इंसान जरूरी है.

अनुशासन और धैर्य
मोहित ने इस किरदार को निभाते हुए भी सीखा, अपने काम में समर्पण, अनुशासन और जिंदगी को देखने का नया नजरिया बना है. उन्होंने अपने जीवन में होने वाली कई चीजों को अलग तरह से देखना शुरू कर दिया. इससे उन्हें मानसिक शांति भी मिला और करियर को आगे बढ़ाने में भी मदद मिली.

बता दें कि ‘देवों के देव महादेव’ सीरियल साल 2011 में कलर्स टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था. जिसमें महादेव के किरदार में मोहित रैना नजर आए थे, माता सती के किरदार में मौनी रॉय और माता पार्वती के किरदार में एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया नजर आई थीं. हालांकि कुछ साल बाद सोनारिका ने शो को अलविदा कह दिया था और उनकी जगह पूजा बनर्जी ने ले ली थी. इस सीरियल का साल दिसंबर 2014 में आखिरी एपिसोड प्रसारित हुआ था.

Related Articles

Back to top button