उत्तरप्रदेश

निकाह का झांसा देकर पांच महीने तक बनाया शारीरिक संबंध, अब कर ली दूसरी शादी

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्यार और शादी के झांसे की आड़ में रिश्ते के ही भाई ने एक युवती की जिंदगी तबाह कर दी। शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत लूटता रहा। इसके बाद उसने दूसरी जगह शादी रचा ली। प्रेमिका ने जहर खाकर जान देने कोशिश की है। अब वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

थाना सदर क्षेत्र के शहीद नगर निवासी एक युवती के साथ आरोपी सलमान ने पांच माह तक शारीरिक शोषण किया। निकाह का वादा कर चुप कराता रहा। उसे होटलों में जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन जब युवक की शादी कहीं और तय हुई तो उसे छोड़ दिया। युवती के भाई ने बताया कि जब उन्हें दोनों के रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो शादी के लिए कहा गया मगर सलमान के घरवाले 10 लाख रुपये मांगने लगे। सलमान रिश्ते में युवती की बुआ का लड़का है। वह सदर क्षेत्र में किराए पर रहने के लिए आया था। रुपए देने में असमर्थता जताई तो सलमान की शादी दूसरी जगह तय कर दी। इस पर थाना सदर में 25 अक्टूबर को केस दर्ज कराया था। जिसके बाद केस तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन देती रही। पीड़िता ने कई बार थाने के चक्कर लगाए, हर बार कहा गया कि जल्द गिरफ्तारी होगी।

इधर, 10 नवंबर को आरोपी युवक ने एक मैरिज होम में धूमधाम से निकाह कर लिया। यह खबर मिलते ही युवती का दिल टूट गया और उसने विषाक्त (केमिकल) पी लिया। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना सदर प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और धमकियां देने का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button