खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका को लगाना होगा जोर

एजेंसियां— कोलंबो, श्रीलंका को अगर टी-20 विश्व कप में अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना है, तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ आज (बुधवार को) कोलंबो में होने वाले सुपर आठ के करो या मरो के मुकाबले में स्पिन गेंदबाजों के सामने अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। सुपर आठ के पहले मैच में मिली करारी हार के बाद श्रीलंका के बल्लेबाजों के शॉट चयन पर सवाल उठाए गए थे और उसकी टीम को अपनी इन गलतियों से सबक लेना होगा।

श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने टीम के खराब प्रदर्शन पर कहा कि ‘यह एक टी-20 मैच है, इसलिए जाहिर है कि आप अधिक से अधिक रन बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जब गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही होती है, तो यह कहना आसान है, करना मुश्किल।’ वहीं न्यूजीलैंड को बारिश के कारण मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान के साथ एक अंक साझा करना पड़ा। उसके पास भी कप्तान मिचेल सेंटनर सहित अच्छे स्पिनर हैं, जो श्रीलंका के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button