राष्ट्रीय

पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की चेतावनी

एजेंसियां — अनूपगढ़, भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर के घडसाना के गांव 22 एमडी में सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा किया और इस दौरान पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर वह आतंकवाद को समर्थन करना बंद नहीं करता है, तो वह नक्शे से भी मिट सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय सेना पहले जैसा संयम नहीं दिखाएगी। अगर पाकिस्तान आतंकवाद फैलाना बंद नहीं करता है, तो ऑपरेशन सिंदूर का दूसरा चरण जल्द शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 1.0 के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था और इस ऑपरेशन में करीब 100 से अधिक पाकिस्तान सेना के जवान और कई आतंकी ढेर हुए थे। इस ऑपरेशन के सबूत पुरी दुनिया को भी दिखाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी जिंदगी से इस तरह से जुड़ गया है कि जब तक हम जीवित रहेंगे, तब तक यह हमारे साथ रहेगा।

उन्होंने कहा कि अब भारत देश पूरी तैयारी के साथ है। ऑपरेशन सिंदूर 2.0 में भारत संयम नहीं रखेगा, जो ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में रखा था। इस बार भारत ऐसी कार्रवाई करेगा कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा की उसे इतिहास में भूगोल पर रहना है या नहीं। अगर पाकिस्तान को भूगोल पर जगह बनानी है, तो उसे आतंकवाद को खत्म करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button