छत्तीसगढ़

पुलिस पर प्रताड़ना का लगाया आरोप-पूछताछ के बाद युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम,

रायगढ़। जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसकोल में हुई हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के बाद एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों एवं समाज के लोगों ने तहसील आफिस के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

दरअसल ग्राम परसकोल में कुछ दिन पहले अनिल चौहान नामक युवक की लाश खेत में मिली थी। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की थी। इन्हीं में रमेश चौहान नाम का व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि घटना वाली रात रमेश और मृतक अनिल चौहान साथ में शराब पी रहे थे और वह आखिरी बार मृतक के साथ देखा गया था।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान रमेश चौहान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे तत्काल खरसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रायगढ़ रेफर कर दिया। रायगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर रमेश को राजधानी रायपुर के डीकेएस अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई।

पुलिस का प्रताड़ना से इंकार

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है और दावा किया है कि पूछताछ के दौरान मारपीट की गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ी। वहीं कांग्रेस ने भी इस घटना को पुलिस प्रताड़ना का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग पहले ही कर दी थी। हालांकि पुलिस ने किसी भी प्रकार की मारपीट या प्रताड़ना से साफ इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि रमेश से केवल पूछताछ की जा रही थी।

परिजनों ने किया चक्काजाम

रमेश चौहान की मौत के बाद परिजनों एवं समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस बर्बरता से ही रमेश की मौत होने का आरोप लगाते हुए आज दोपहर से तहसील आफिस के सामने चक्काजाम करते हुए जब तक न्याय नहीं तब तक तक घर नहीं लौटने का नारा भी लगा रहे हैं। वहीं इस मामले में तहसील सभा कक्ष में एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी द्वारा परिजनों व समाज के साथ बैठक की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button