छत्तीसगढ़

फेसलॉक से मोबाइल खोलने के विवाद में हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार 

सक्ती। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल के मामले को पुलिस ने महज 6 घंटे में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सटीक जांच से हत्या की गुत्थी जल्द सुलझ गई। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है

मामले में सामने आया है कि एक आरोपी इंद्र कुमार गबेल के पॉकेट से निकाले गए 1800 रुपये को मांगने , मोबाइल का फेसलॉक खुलवाने और दूसरे आरोपी नारायण यादव के भाई की मोबाइल चोरी की शंका को लेकर विवाद किया। इसी विवाद में दोनों आरोपियों ने मिलकर युवक की निर्मम हत्या कर दी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आरोपियों ने पहले कपड़े से गला घोंटकर युवक को काबू में किया, फिर ईंट के टुकड़े से उसके सिर, माथे और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामला गंभीर होने के चलते पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर (IPS) के निर्देशन में टीम गठित की गई।

6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

गहन जांच और पतासाजी के आधार पर पुलिस ने संदेहियों इंद्र कुमार गबेल (35) और नारायण यादव उर्फ निखिल (20) दोनों निवासी ग्राम बंदौरा चौकी अडभार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कपड़ा और ईंट का टुकड़ा बरामद किया है, जो मामले के महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत, निरीक्षक लखन पटेल, साइबर सेल प्रभारी सी.पी. कंवर समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button