व्यापार

बंपर तेजी के बाद आज CDSL और BPCL समेत इन शेयरों से होगी कमाई, मजबूत सिग्‍नल

बीते द‍िन तीस शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स को शुरुआत से ही तेजड़‍ियों ने अपने हाथ में ले लिया था। इसके चलते यह सूचकांक 1022.50 अंक यानी 1.21% की तेजी के साथ 85,609.51 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 85,644.19 अंक तक ऊपर निकल गया था। इसी तरह 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 320.50 अंक यानी 1.24% दौड़ लगाकर 26,205.30 अंक पर बंद हुआ था।

क‍िसे फायदा क‍िसे नुकसान?

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाटा स्‍टील, रिलांयंस, टीएमपीवी, एक्सिस बैंक, सनफार्मा और इन्‍फोसिस के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रही थीं। सूचकांक की 30 कंपनियों में से 28 में तेजी आई थी। सिर्फ दो भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स में गिरावट आई थी।

आज इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

ईटी नाउ पैनलिस्ट और मार्केट एक्सपर्ट ने आज कई शेयरों में खरीद का सुझाव द‍िया है। जिन शेयरों में यह मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें BHEL, BSE, CDSL, BPCL, IndiGo, RBL Bank, Canara Bank और NALCO शाम‍िल हैं।

Related Articles

Back to top button