अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय
बांग्लादेश में दरिंदगी जारी, भीड़ की क्रूरता के शिकार हिंदू बिजनेसमैन की दर्दनाक मौत

बांग्लादेश, बांग्लादेश में फरवरी 2026 में होने वाले आम चुनावों से पहले सांप्रदायिक हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामले में शरीयतपुर जिला में भीड़ द्वारा बर्बरतापूर्वक किए गए हमले में घायल हिंदू व्यवसायी खोकन चंद्र दास की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
उन पर यह हमला नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर) को हुआ था, जिसके बाद उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। पिछले दो हफ्तों में हिंदुओं पर हमले की यह चौथी बड़ी घटना है। वहीं भीड़ ने चोरी के शक में एक भिखारी को खंभे से बांधकर पीट दिया। पीडि़त की पहचान सुमन के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती पहचान के अनुसार वह बांग्लादेश में सडक़ों पर रहने वाला एक हिंदू है।




