अन्य खबरें
बांस से पानी की खोज! गजब है रामप्रसाद का अनोखी देसी जुगाड़

सरगुजा जिले में आज भी रामप्रसाद महंत अपने अनुभव से जमीन के नीचे पानी का पता लगा रहे हैं. वे बांस के एक साधारण टुकड़े को हाथ में लेकर चारों दिशाओं में घूमते हैं और जहां बांस नीचे की ओर झुकता है, वहां जलस्रोत मजबूत मानते हैं. रामप्रसाद ने यह तकनीक एक इंजीनियर से सीखकर वर्षों अभ्यास से निखारी है. उनका दावा है कि अब तक 15–20 जगहों पर उनकी बताई जगहों पर सफलतापूर्वक पानी निकला है. खास बात यह है कि वे इसे न चमत्कार मानते हैं और न ही इसके लिए कोई फीस लेते हैं, बल्कि लोगों की मदद ही उनका उद्देश्य है.




