बिटिया ने पिता को दी ऐसी सलाह, ऑटो में बैठे-बैठे रोने लगे पापा, लोगों को किया भावुक

वीडियो में बेटी बार-बार पापा से बोल रही है कि ध्यान से जाना पापा। मुझे पहुंचकर फोन करना। कोई कुछ दे तो खाना मत और पैसे चाहिए हों तो बताना। जब पापा ये सारी बातें सुनते हैं तो काफी भावुक हो जाते हैं।
दुनिया में बाप-बेटी का रिश्ता सबसे प्यारा रिश्ता होता है। पिता अपनी बिटिया के लिए दुनियाभर का प्यार संजोए होता है। अपनी लाडली में ही पिता की जान बसती है। वैसे तो पापा काफी सख्त होते हैं और अपने भावना को अंदर ही रखते हैं। लेकिन बात जब बेटी पर आती है, तो वो अपने आंसू को रोक नहीं पाते हैं। पिता अपनी बेटी को जिंदगीभर फूल की तरह की पालते हैं और उसकी थोड़े दिन की दूरी भी खलने लगती है।
अब एक ऐसी ही बाप-बेटी का प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह लोगों के दिलों को काफी छू रहा है और लोग भावुक हो रहे हैं। बचपन में हमेशा हमारे माता-पिता घर से बाहर जाते समय सीख देते हैं। वो हमेशा सिखाते थे कि आराम से जाना, सड़क सही से पार करना, बाहर कोई कुछ दे तो खाना मत, कुछ पैसे चाहिए तो बता देना, पहुंचकर फोन कर देना। वो हमारी इतनी चिंता करते हैं कि ये सब उनकी बातों और सीख में साफ दिखता है।
लेकिन हम हम बड़े हो जाते हैं, तो अपने माता-पिता के घर से निकलने पर उन्हें अपना ख्याल रखने के लिए कहते हैं। कुछ ऐसा ही एक बेटी ने अपने पापा के साथ करना चाहा, लेकिन उसके बाद पापा का जो रिएक्शन आया उसने हर किसी को रुला दिया।




