मध्यप्रदेश

बैग में हिजाब, आधार कार्ड पर बुर्के वाली तस्वीर… मॉडल खुशबू को कासिम ने बना दिया था ‘मुस्लिम’?

भोपाल: मॉडल खुशबू की संदिग्ध मौत मामले में उसके बॉयफ्रेंड कासिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जिस फ्लैट में दोनों लिव इन रिलेशन में रहते थे, उसकी तलाशी ली गई है। तलाशी के दौरान चौंकाने वाली चीजें मिली हैं। खुशबू अहिरवार के बैग से हिजाब मिला है। साथ ही फ्लैट से जो आधार कार्ड मिला है, उसमें उसकी बुर्के वाली तस्वीर लगी है।

परिवार ने लगाया था आरोप

दरअसल, यह गिरफ्तारी खुशबू की मौत को लेकर नहीं हुई। खुशबू अहिरवार के परिवार ने आरोप लगाया है कि उस पर धर्म बदलने का दबाव था। साथ ही कासिम ने उसके साथ मारपीट भी की है। खुशबू से कासिम ने पहले राहुल बनकर दोस्ती की थी। वहीं, खुशबू की बहनों का कहना है कि कासिम ने उसे शारीरिक यातना दी है।

राहुल बनकर खुशबू अहिरवार को फंसाया

खुशबू का परिवार भोपाल पहुंचा, जहां उन्होंने बताया कि कासिम ने राहुल नाम से दोस्ती की थी। जब खुशबू को उसके असली नाम कासिम अहमद का पता चला, तो उसने खुशबू पर धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब खुशबू ने मना किया, तो कासिम ने कथित तौर पर उसे पीटा। खुशबू की बहन तारा बाई ने पुलिस को बताया कि खुशबू 2022 में कॉलेज की पढ़ाई के लिए भोपाल आई थी और भानपुर मल्टी में किराए के फ्लैट में रहती थी। पढ़ाई के साथ-साथ वह अपने खर्चों को पूरा करने के लिए मॉडलिंग भी करती थी।

परेशान लग रही थी खुशबू

तारा ने यह भी मीडिया को बताया कि खुशबू दिवाली पर घर आई थी, लेकिन वह परेशान लग रही थी और ज्यादा बात नहीं कर रही थी। उसने बताया था कि राहुल नाम का एक लड़का, जो बाद में कासिम अहमद निकला, उस पर धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव डाल रहा था। तारा ने पुलिस को बताया कि उसने मुझे बताया कि वह उसे पीटता है और बहुत गालियां देता है। वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी।

जबरदस्ती उज्जैन ले जा रहा

तारा ने आरोप लगाया कि 8 नवंबर की रात करीब 11 बजे खुशबू ने उसे फोन किया था। खुशबू ने बताया कि कासिम उसे जबरदस्ती उज्जैन ले जा रहा है, अपनी मां से मिलाने के लिए। खुशबू ने कहा कि वह जाना नहीं चाहती, और तभी फोन कट गया। अगली शाम, 9 नवंबर को, तारा को उसकी बड़ी बहन प्रीति अहिरवार का फोन आया। प्रीति ने बताया कि उज्जैन से लौटते समय खुशबू की मौत हो गई। तारा ने बताया कि प्रीति ने कहा कि बस में खुशबू का शरीर अकड़ गया था और वह मर चुकी थी। परिवार तुरंत ट्रेन से भोपाल पहुंचा और हमीदिया अस्पताल में खुशबू का शव देखा।

कासिम पीटने से कर रहा इनकार

पुलिस हिरासत में कासिम ने खुशबू को पीटने के आरोपों से बार-बार इनकार किया है। हालांकि, परिवार के आरोपों के आधार पर, पुलिस ने उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), और 351(2), मध्य प्रदेश फ्रीडम ऑफ रिलिजन एक्ट, 2021 की धारा 35, और SCST एक्ट की धारा 3(2)(5)(k) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कासिम ने खुशबू के आधार कार्ड की फोटो भी बदल दी थी। उसने फोटो में खुशबू को बुर्के में दिखाया था। पुलिस अभी कासिम से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button