छत्तीसगढ़

भाजपा नेता ननकी राम कंवर की घेराबंदी पर भूपेश बघेल का तंज

रायपुर. भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की रायपुर में घेराबंदी पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है. उन्होंने ननकी राम के बहाने भाजपा सरकार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है.

बघेल तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- “वाह! अमित शाह जी! वाह” जिस वक्त देश के गृहमंत्री बस्तर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुँचे हैं, ठीक उसी वक्त वरिष्ठ आदिवासी भाजपा नेता, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को रायपुर में हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. यह दिखाता है कि भाजपा आदिवासियों की आवाज़ को दबाना चाहती है, चाहे वह फिर भाजपा के अंदर से ही क्यों न उठे. “प्रशासनिक दलाली” के ख़िलाफ़ अपनी आवाज बुलंद करने पर आदिवासी भाजपा नेताओं के साथ भाजपा सरकार का यह कृत्य निंदनीय है.

बता दें कि पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर मुख्यमंत्री निवास के बाहर कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर धरना देने कोरबा से रायपुर पहुंचे. लेकिन उन्हें गहोई भवन में ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया. ननकी राम ने कोरबा कलेक्टर पर कई तरह के आरोप लगाए हैं. कलेक्टर को नहीं हटाने पर 4 अक्टूबर को धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी. इससे पहले वे दो बार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी पत्र लिख चुके हैं. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button