खेल

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी चाइना मास्टर्स चैंपियन

एजेंसियां— शेनझेन

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया है। भारतीय जोड़ी ने रविवार को चीन के हे जी टिंग और रेन शियांग यू को एक घंटे 10 मिनट चले मैच में 11-21, 21-13, 21-17 से हराया। यह टाइटल वल्र्ड नंबर-5 भारतीय जोड़ी के लिए बड़ी जीत है। दोनों 19 सितंबर से जापान में होने वाले एशियन गेम्स में अपने गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेंगे। चिराग-सात्विक को 92 हजार यूएस डॉलर की इनामी राशि मिली।

Related Articles

Back to top button