भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से पीटा,पाकिस्तान 18.0 ओवर के बाद 114/10

India vs Pakistan T20 World Cup Live Updates: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से पीट दिया. 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम ओवर में रन बनाकर सिमट गई. मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया था. बल्लेबाजी में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा ईशान किशन ने 40 गेंद में 77 रनों की पारी खेली. इस तरह टी20 विश्व कप इतिहास में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर भी बना.बल्लेबाजी दमदार खेला दिखाने के बाद टीम इंडिया ने गेंदबाजी में भी धूम मचाई. भारतीय टीम के लिए मैच में सबसे ज्यादा हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लिए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा तिलक वर्मा और कुलदीप यादव के खाते में एक-एक विकेट आया.मैच समाप्तमैच 27 |
Bharat Banam Pakistan T20 World Cup LIVE: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन हराया, सुपर-8 में मारी एंट्री
ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी के बाद टीम इंडिया की घातक गेंदबाजी के आगे आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 27वें मैच में पाकिस्तान ने आसानी से सरेंडर कर दिया. टीम इंडिया ने मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से हराया. कोलंबो में खेले इस मैच में भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की थी. टीम इंडिया ने पहले बॉलिंग करते हुए 20 ओवर में 175 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में पाकिस्तान 18 ओवर में 114 रन बनाकर सिमट गई.
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: वरुण चक्रवर्ती ने फहीम अशरफ को किया आउट
वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी में फहीम अशरफ को आउट कर टीम इंडिया को 8वीं सफलता दिला दी है. इस तरह टीम इंडिया अब जीत से सिर्फ 2 विकेट दूर है. पाकिस्तान ने 97 रन के स्कोर पर अपना 8वां विकेट गंवाया है.
Bharat Banam Pakistan T20 World Cup LIVE: तिलक वर्मा ने शादाप खान को किया आउट
टीम इंडिया के लिए अपने स्पेल का पहला ओवर करने आए तिलक वर्मा ने शादाब खान को आउट कर पाकिस्तान को 7वां झटका दे दिया. शादाब खान 15 रन बनाकर आउट हुए. इस विकेट के साथ ही अब भारतीय टीम की जीत लगभग पक्की हो गई है.
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप लाइव: कुलदीव यादव ने मोहम्मद नवाज को किया आउट
टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने मोहम्मद नवाज को आउट कर टीम इंडिया को छठी सफलता दिला दी है. मोहम्मद नवाज सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह पाकिस्तानी टीम 78 पर अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं.
Bharat Banam Pakistan T20 World Cup LIVE: पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन
अक्षर पेटल की शानदार फिरकी के आगे उस्मान खान चारो खानें चित हो गए. उस्मान खान 44 रन बनाकर विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों स्टंप हुए. इस तरह पाकिस्तान ने 74 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया है. इस करह टीम इंडिया अब जीत से सिर्फ 5 कदम दूर है.
ndia vs Pakistan T20 World Cup LIVE: पाकिस्तान ने जैसे-तैसे 50 रन किए पूरे
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की सांसें फूल गई है. शुरुआती चार विकेट के बाद पाकिस्तान की टीम ने जैसे-तैसे 50 रन के आंकड़े को पार किया है. पाकिस्तान के लिए उस्मान और शादाब खान बल्लेबाजी कर रहे हैं.
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: अक्षर पटेल ने बाबर आजम को किया बोल्ड
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने गेंदबाजी में तुफानी शुरुआत की है. भारतीय टीम ने पावर प्ले में ही 35 रन के स्कोर पाकिस्तान के चार विकेट गिरा दिए हैं. टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने बाबर आजम को बोल्ड कर पाकिस्तान को चौथा झटका दिया है.
Bharat Banam Pakistan T20 World Cup LIVE: पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा, बुमराह ने सैम को किया आउट
जसप्रीत बुमराह की वापसी ने पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी. ओवर की पहली गेंद पर सैम अयूब ने छक्का जड़कर आक्रामक तेवर दिखाए थे, लेकिन बुमराह ने अगली ही गेंद पर हिसाब बराबर कर लिया. सटीक लाइन और लेंथ पर गिरती गेंद सीधे अयूब के पैड पर जा लगी. बल्लेबाज ने रिव्यू तो लिया, लेकिन गेंद सीधे मिडिल स्टंप पर टकरा रही थी. अयूब 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे. पाकिस्तान अब दो विकेट खोकर दबाव में है.
Bharat Banam Pakistan T20 World Cup LIVE: पंड्या ने फरहान को किया आउट, पाकिस्तान की खराब शुरुआत
भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले में हार्दिक पांड्या ने पहली ही गेंद से अपना दबदबा बनाया. जसप्रीत बुमराह के बजाय पांड्या को नई गेंद सौंपने का भारतीय दांव सफल रहा. साहिबजादा फरहान, जो बुमराह के खिलाफ आक्रामक रहते थे, हार्दिक की चौथी गेंद पर गच्चा खा गए. गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर रिंकू सिंह के हाथों में समा गई. फरहान 4 गेंदों पर 0 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
Bharat Banam Pakistan T20 World Cup LIVE: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को दिया 176 रनों का लक्ष्य
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 27वें मैच में भारतीय टीम ने ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी से पाकिस्तान को 176 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए. टी20 विश्व कप इतिहास में भारत-पाकिस्तान मैच का ये सबसे बड़ा स्कोर है.
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप लाइव: कप्तान सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर आउट
पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 27वें मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर आउट हो गए हैं. सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस पारी में सिर्फ 3 चौके लगाए. इस तरह टीम इंडिया ने 159 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया. सूर्या के आउट होने के बाद रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए आए हैं.
February 15, 202620:32 IST
Bharat Banam Pakistan T20 World Cup LIVE: टीम इंडिया का स्कोर 150 रनों के पार
अबरार अहमद के खिलाफ शिवम दुबे ने सिक्स लगाकर टीम इंडिया के स्कोर को 150 रन के पार पहुंचा दिया है. तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के बैक टू बैक विकेट के बाद टीम इंडिया ने दमदार वापसी की है.
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप लाइव: हार्दिक पांड्या शून्य पर आउट
तिलक वर्मा के विकेट के बाद अगली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या भी आउट हो गए. सैम अयूब के खिलाफ हार्दिक ने लॉन्ग ऑफ में एक बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, जिसे बाबर आजम ने लपक लिया. इस तरह टीम इंडिया ने 124 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. हार्दिक पांड्या अपना खाता नहीं खोल पाए.
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: तिलक वर्मा 25 रन बनाकर हुए आउट
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में तिलक वर्मा 24 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए हैं. इस तरह भारतीय टीम को तिलक के रूप में तीसरा झटका लगा है. तिलक वर्मा सैम अयूब की गेंद पर एलबीडबल्यू हुए.
Bharat Banam Pakistan T20 World Cup LIVE: उस्मान तारिक का चौके से हुआ स्वागत
पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर भारत के खिलाफ पारी का 11वां ओवर करने आए. उनके ओवर की पहली ही गेंद पर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चौके के साथ स्वागत किया है.
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: भारतीय पारी के 10 ओवर हुए समाप्त
पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं. 10 ओवरों के खेल में टीम इंडिया ने 2 विकेट 92 रन बनाए. इन 10 ओवरों में पाकिस्तान ने 9 ओवर स्पिनर से कराए. टी20 विश्व कप में ऐसा सिर्फ चौथी बार हुआ है, जब किसी टीम ने पारी के पहले 10 ओवर में से 9 स्पिनर से कराए हैं. टीम इंडिया के लिए 10 ओवरों के खेल में तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव 3 रन बनाकर खेल रहे हैं.
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप लाइव: ईशान किशन शतक से चूके
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ईशान किशन अपने शतक से चूक गए. ईशान किशन 40 गेंद में 77 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के भी लगाए. इस तरह टीम इंडिया को 88 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है.
Bharat Banam Pakistan T20 World Cup LIVE: ईशान-तिलक ने की शादाब खान की कुटाई
पावर प्ले के बाद गेंदबाजी करने आए शादाब खान की ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मिलकर धुनाई कर दी. ईशान और तिलक ने मिलकर ने शादाब के पहले ओवर में कुल 17 रन बटोरे. इस ओर में दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर एक चौका और एक छक्का भी लगाया.
February 15, 202619:30 IST
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप लाइव: ईशान किशन ने 27 गेंद में पूरी फिफ्टी
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में ईशान किशन ने शुरुआती झटके के बाद पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की धमाकेदार वापसी कराई है. पाकिस्तानी गेंदबाजों की पिटाई करते हुए ईशान ने सिर्फ 27 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है.
February 15, 202619:26 IST
Bharat Banam Pakistan T20 World Cup LIVE: पावर प्ले में टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट पर 52 रन
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया का पावर प्ले खत्म हो गया है. पहले 6 ओवर में भारतीय टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए हैं. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने एकमात्र विकेट गंवाया है. वही क्रीज पर ईशान किशन 42 रन और तिलक वर्मा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.




